IND vs ENG: पहले दिन रहा भारत का जलवा, अक्षर के बाद रोहित ने दिखाया दम

अहमदाबाद। भारत ने इंग्लैंड के 112 रन के जवाब में दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को यहां तीन विकेट पर 99 रन बनाये। स्टंप उखड़ने के समय रोहित शर्मा 57 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे एक रन पर खेल रहे थे। इससे पहले अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती …

अहमदाबाद। भारत ने इंग्लैंड के 112 रन के जवाब में दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को यहां तीन विकेट पर 99 रन बनाये। स्टंप उखड़ने के समय रोहित शर्मा 57 और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे एक रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की बलखाती गेंदों के दम पर भारत ने दूधिया रोशनी में खेल जा रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बुधवार को यहां इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे पटेल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर छह विकेट लिये जबकि अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। एक विकेट इशांत शर्मा को मिला जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवर तक ही टिक सकी और उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले दिन से ही काफी टर्न ले रही थी और इस पर अश्विन और पटेल की फिरकी का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। सलामी बल्लेबाज जॉक क्रॉउली (84 गेंदों पर 53) ने प्रवाहमय बल्लेबाजी की लेकिन स्पिनरों के सामने वह भी बगले झांकने लगे। इंग्लैंड को कप्तान जो रूट पर भरोसा था लेकिन वह भी केवल 17 रन बना पाये।

इस मैच से वापसी करने वाले और स्पिनरों के खेलने में सक्षम जॉनी बेयरस्टॉ खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय पिचों के अनुभवी बेन स्टोक्स (छह) भी दोहरे अंक में नहीं पहुंचे। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड ने चेन्नई में पहला टेस्ट मैच 227 रन से जीता था तो भारत ने उसी स्थान पर दूसरा मैच 317 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर की थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).