कहीं फिर से पलटकर आने को तो नहीं है कोरोना? महाराष्ट्र में 88 मौतें, 15 हजार से ज्यादा नए मामले

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 22,97,793 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकरी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में और 88 लोगों की महामारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 40 की …

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 22,97,793 पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकरी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में और 88 लोगों की महामारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 40 की मौत पिछले 48 घंटों में, 21 की पिछले हफ्ते और शेष 27 लोगों की मौत पिछले हफ्ते से पहले हुई थी।

राज्य के अस्पतालों से शनिवार को कोविड-19 के 7,461 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में इस रोग से उबरने वालों की संख्या बढ़ कर 21,25,211 पहुंच गई। राज्य में अब 1,18,525 उपचाराधीन मरीज हैं। राज्य में सर्वाधिक नये मामले नागपुर शहर में सामने आये हैं, जो 1,828 है।

इसके बाद मुंबई (1,709) और पुणे शहर (1,667) का स्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न संभागों में पुणे संभाग के जिलों में सर्वाधिक नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 3,073 नये मामले सामने आए। वहीं, नासिक जिले में 1,522 नये मामले सामने आए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).