घायल शेर की तरह खतरनाक नजर आई कोहली सेना, इंग्लैंड को धूल चटाकर लिया हार का बदला

अहमदाबाद। पहले टी20 में इंग्लैंड के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरी लय में नजर आई। इंग्लैंड की तरफ से मिले 165 रनों के लक्ष्य को भेदते हुए कोहली सेना ने मैच में जीत हासिल की। ईशान किसन और विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते …

अहमदाबाद। पहले टी20 में इंग्लैंड के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरी लय में नजर आई। इंग्लैंड की तरफ से मिले 165 रनों के लक्ष्य को भेदते हुए कोहली सेना ने मैच में जीत हासिल की। ईशान किसन और विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शानदार पारियां खेलते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम पांच ओवर में कसी गेंदबाजी करते हुए रविवार को यहां इंग्लैंड को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट पर 164 रन ही बनाने दिये। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद इंग्लैंड को जोस बटलर (शून्य) के रूप में शुरूआती झटका लगा जो पारी की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

जेसन रॉय (35 गेंद में 46 रन) और डेविड मलान (23 गेंद में 24 रन) ने 47 गेंद में 63 रन की भागीदारी निभाकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन इस खतरनाक दिख रही भागीदारी का अंत युजवेंद्र चहल ने नौंवे ओवर में किया जब मलान भारत के सफल रिव्यू में पगबाधा आउट हुए। रॉय ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन जब वह खतरनाक दिखने लगे तभी 12वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में भुवनेश्वर कुमार के कैच लपकने से आउट हुए।

वाशिंगटन सुंदर ने अगले ओवर में इंग्लैंड को फिर एक झटका दिया जब जॉनी बेयरस्टो (20) डीप स्क्वायर लेग में उनकी गेंद पर पदार्पण कर रहे सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (20 गेंद में 28 रन) पवेलियन लौटने वाले अगले खिलाड़ी रहे जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शारदुल ठाकुर की धीमी गेंद पर बल्ला छुआकर स्टंप के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे।

इंग्लैंड का स्कोर 15वें ओवर में चार विकेट पर 130 रन था और टीम 200 रन के करीब का लक्ष्य देने की ओर बढ़ रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंतिम पांच ओवर में केवल 34 रन दिये। वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ने ने 29-29 रन देकर दो दो विकेट चटकाये।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).