चुनावी हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, सुरक्षा बलों की 71 और कंपनियां बंगाल भेजने का निर्देश

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में शेष चार चरणों के चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को शनिवार को निर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह आदेश बंगाल में चुनावी हिंसा की कई घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया …

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में शेष चार चरणों के चुनाव कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) की 71 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को शनिवार को निर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह आदेश बंगाल में चुनावी हिंसा की कई घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें कूचबिहार की घटना भी शामिल है, जहां केंद्रीय बलों के कर्मियों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कथित रूप से हमला होने पर जवाबी कार्रवाई की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बलों की ‘तत्काल’ और कंपनियां तैनात करने का निर्देश दिया है। अब तक राज्य में चुनाव कराने के लिए कुल 1,000 कंपनियों को रखा गया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। नई कंपनियों को सीमा सुरक्षा बल (33), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (13), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (12), सशस्त्र सीमा बल (9) और सीआईएसएफ (4)से लिया गया है।

सीएपीएफ की एक कंपनी में लगभग 85 कर्मी होते हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण का मतदान हुआ। राज्य में आठ चरणों में मतदान होना है। अगले चरणों के चुनाव 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को होने हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).