देश में कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में दो लाख नए मामले, 1038 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकाॅर्ड दो लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,00,739 नये …

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकाॅर्ड दो लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,00,739 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 हो गयी है।

वहीं इस दाैरान 93,528 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,24,29,564 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 14 लाख को पार कर 14,71,877 हो गये हैं। इसी अवधि में 1038 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 88.31 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.46 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.23 फीसदी रह गयी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,050 बढ़कर 6,13,635 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 39,624 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 29,05,721 पहुंच गयी है जबकि 278 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58,804 हो गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).