IPL 2021: पंजाब किंग्स के आगे आरसीबी ने घुटने टेके, 34 रनों से गंवाया मैच

अहमदाबाद। हरप्रीत बरार के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान केएल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रन से हरा दिया। राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये। जवाब में सितारों …

अहमदाबाद। हरप्रीत बरार के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान केएल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रन से हरा दिया। राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये। जवाब में सितारों से सजी आरसीबी 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

बरार ने बल्ले के जौहर दिखाते हुए 17 गेंद में 25 रन बनाये और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर तीन सबसे कीमती विकेट लिये। बरार ने विराट कोहली (35), ग्लेन मैक्सवेल (0)और एबी डिविलियर्स (3) जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पंजाब की जीत तय की।

इससे पहलेद देवदत्त पडीक्कल (सात) भी सस्ते में आउट हो गए। इस जीत के बाद पंजाब छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि आरसीबी दस अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। पंजाब के लिये राहुल और क्रिस गेल (24 गेंद में 46 रन) ने 80 रन की साझेदारी की लेकिन इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके। सातवें नंबर पर उतरे बरार ही इन दोनों के अलावा दोहरे अंक तक पहुंच पाये।

राहुल और बरार ने आठवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 61 रन जोड़े। गेल के 11वें ओवर में आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बना दिया था। राहुल ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाये। वहीं बरार ने 17 गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाये। डेनियल सैम्स और मोहम्मद सिराज ने शुरूआती ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह उतरे प्रभसिमरन सिंह ने राहुल के साथ पारी का आगाज किया लेकिन सात रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे लेकिन रन आसानी से नहीं बन रहे थे। गेल ने इसके बाद जैमीसन के डाले पावरप्ले के एक ओवर में पांच चौके लगाकर दबाव तोड़ा। इसके बाद अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाकर रनगति बढाई। वह हालांकि अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

जैमीसन ने उन्हें विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स के हाथों लपकवाया। उन्होंने निकोलस पूरन (0) को भी रवाना किया जबकि दीपक हुड्डा (5) और शाहरूख खान (0) भी टिक नहीं सके। पंजाब ने आखिरी दो ओवरों में 22 रन बनाये जब राहुल ने हर्षल पटेल को दो चौके और एक छक्का जड़ा और बरार ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).