सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अस्पताल में निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का अभी मेदांता में दुःखद निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1545713341699870720?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/ssrajputINC/status/1545696582699405312?ref_src=twsrc%5Etfw

ये भी पढ़ें : शिवपाल सिंह यादव ने बताई राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की ये वजह

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन (Sadhna Gupta Death) हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से एक पुत्र प्रतीक यादव हैं। प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं। साधना गुप्ता काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें फेफड़े में संक्रमण की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव भी पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब होने के बाद मेदांता में भर्ती कराए गए थे।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को दोपहर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई। उनकी स्थिति गंभीर बताई जाने लगी। इसकी जानकारी मुलायम सिंह यादव को भी दी गई। वे अपनी पत्नी को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनके निधन की सूचना आई।

साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की राजनीति में काफी सक्रिय रही थीं। हालांकि, मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ दी। वे औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। साधना गुप्ता का परिवार राजनीति में सक्रि था। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे और वे 16वीं विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। यूपी चुनाव के समय उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में साधना गुप्ता के निधन के बाद नेताओं का जुटान शुरू हो गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके निधन की सूचना के बाद कार्यालय पहुंचे हैं। साधना गुप्ता का शव लखनऊ लाने की तैयारी की जा रही है। उनके शव को लाए जाने के बाद मुलायम सिंह के आवास में सभी नेताओं का पहुंचना शुरू होगा। मुलायम सिंह यादव भी शव के साथ लखनऊ पहुंच सकते हैं।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1545706212372533248?ref_src=twsrc%5Etfw

 

बता दें कि साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था। जिसके कुछ दिन बाद सपा नेता ने खुद से 20 साल छोटी साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। साधना गुप्ता, बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं।

साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। इनकी शादी के  बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था। इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे। इसके बाद साधना गुप्ता तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं। उस दौरान नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं साधना गुप्ता ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा था। ऐसा कहा जाता है कि उसी समय से मुलायम और साधना एक-दूसरे के करीब आए थे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1545715740019265536?ref_src=twsrc%5Etfw

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).