Video: द्रौपदी मुर्मू को तेजस्वी यादव ने बताया ‘मूर्ति’, कहा- कभी उन्हें बोलते देखा ? BJP ने दिया जवाब

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू (BJP Candidate Droupadi Murmu) को लेकर ऐसा कमेंट किया है, जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। आरजेडी नेता ने कहा, राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। …

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू (BJP Candidate Droupadi Murmu) को लेकर ऐसा कमेंट किया है, जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। आरजेडी नेता ने कहा, राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है। तेजस्वी के इस कमेंट को लेकर बीजेपी ने उन पर पलटवार किया और बयान को महिला विरोधी बताया है।

बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर शनिवार को शिवहर ये कमेंट किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन अधिकार पार्टी के नेता सुबोध राय के परिजनों से मिलने शिवहर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर हमला किया। शिवहर पहुंचे तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कमेंट करते हुए कहा कि वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है।

तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान महिला विरोधीहै, उनको इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। तेजस्वी के द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान पर शाहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि पुडुचेरी कांग्रेस ने उन्हें ‘डमी’ कहा और अब आरजेडी उन्हें ‘मूर्ति’ बता रहे है। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है।

शाहजाद पूनावाला ने द्रौपदी मुर्मू पर तेजस्वी के बयान पर घेरा है। उन्होंने कहा कि मुर्मू पर उनका बयान आदिवासी समाज का अपमान है। क्या तेजस्वी यादव और आरजेडी इस बयान के लिए माफी मांगेंगे? बीजेपी प्रवक्ता ने आरजेडी नेता से इस बयान के लिए माफी मांगने की डिमांड की है। राष्ट्रपति चुनाव में आरजेडी यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

ये भी पढ़ें : उप-राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का पेशेवर व सियासी करियर

https://twitter.com/AmritVichar/status/1548574735142834176?ref_src=twsrc%5Etfw

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).