मुरादाबाद देहात के सपा विधायक के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मूलत: इकराम कुरैशी का गनर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर ने कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर रात दो बजे हुई घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मूलत: इकराम कुरैशी का गनर बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात के ग्राम रसूलपुर पिटारी का रहने वाला था। हाल में कटघर थाने में रह रहा था। खुदकशी का कारण पारिवारिक तनाव माना जा रहा है।

जनपद बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव रसूलपुर पिटारी निवासी मनीत प्रताप सिंह (23) 2018 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में चल रही थी। उसकी ड्यूटी मुरादाबाद देहात विधानसभा से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के गनर के रूप में चल थी।

मनीत कटघर के आदर्श नगर कालोनी में किराये के मकान में रहता था। बताया गया कि बुधवार देर रात तरकीब दो बजे सिपाही मनीत प्रताप सिंह ने अपने कमरे में सरकारी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही जान चली गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब मौत का पता चला। सिपाही ने तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही किसी रिलेशनशिप में था। दोनों के परिवार इस रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे। इसी कारण सिपाही तनाव में चल रहा था। माना जा रहा है कि तनाव के कारण ही सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इस संबंध में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में सिपाही की मौत हुई है। प्रथमदृष्या आत्महत्या है। उसने खुद को गोली मारी है। यह पहले से एक रिलेशनशिप में था, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। इसी कारण यह तनाव में चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).