11 जुलाई 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

शनिवार, 11 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल: करियर, कारोबार, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल।

मेष (Aries)

आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं तो उसे फिलहाल सार्वजनिक करने से बचें। बातचीत में संयम रखें और कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृषभ (Taurus)

प्रशासनिक और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी के लिए समय निकालें। थकान और अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क (Cancer)

नवविवाहितों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि के संकेत हैं।

सिंह (Leo)

आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में सफलता के लिए बेहतर रणनीति बनानी होगी। रियल एस्टेट और संपत्ति से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या (Virgo)

बौद्धिक और रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। अपने विचारों पर दृढ़ रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।

तुला (Libra)

प्रतिस्पर्धियों को हल्के में लेने की भूल न करें। विवादित विषयों पर चर्चा करने से बचें और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हालांकि मन में कुछ उदासी या असमंजस का भाव बना रह सकता है।

धनु (Sagittarius)

आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

मकर (Capricorn)

सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव कम होने के संकेत हैं।

कुंभ (Aquarius)

व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवश्यक खर्चों में अत्यधिक कंजूसी करने से बचें।

मीन (Pisces)

आज लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। पुराने निवेश से आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है।

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.