UP Kharif Crop 2026: लक्ष्य के करीब पहुंची खरीफ बुवाई, 107 लाख हेक्टेयर में हुआ आच्छादन- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ में खरीफ फसलों की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस वर्ष 110 लाख हेक्टेयर आच्छादन का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक लगभग 107 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को खरीफ फसलों की समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 110 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब तक करीब 107 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ के बाद प्रदेश में रबी और फिर जायद की फसलें ली जाती हैं। फिलहाल खरीफ सीजन का आच्छादन लगभग पूरा होने की स्थिति में है और इसी की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष खरीफ फसलों के लिए 103 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन बुवाई लगभग 100 लाख हेक्टेयर तक ही पहुंच सकी थी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (2)

सूर्य प्रताप शाही ने विश्वास जताया कि इस वर्ष प्रदेश निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएगा और खरीफ फसलों का आच्छादन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेगा।

खबर अपडेट की जा रही है.....

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.