कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के नेता को सौंपी गई कमान, बसवराज बोम्मई बने मुख्यमंत्री

बेंगलुरु। बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए मंगलवार शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता …

बेंगलुरु। बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए मंगलवार शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता चुना। बोम्मई ने कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा का स्थान लिया है।

उत्तर कर्नाटक से लिंगायत समुदाय के नेता बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता की पूरी सहमति है। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई के बेटे बोम्मई सोमवार को भंग हुई येदियुरप्पा की मंत्रिपरिषद में गृह मामलों, कानून, संसदीय मामलों और विधायी मामलों के मंत्री थे। कर्नाटक में एच डी देवगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी के बाद यह पिता-पुत्र की दूसरी जोड़ी है जो मुख्यमंत्री बने हैं।

बोम्मई हावेरी जिले में शिगगांव से तीन बार के विधायक हैं तथा दो बार वह पार्षद रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रधान और जी किशन रेड्डी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि मौजूद रहे। प्रधान और रेड्डी को विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोम्मई ने येदियुरप्पा, प्रधान, रेड्डी और सिंह से मुलाकात की। येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर महीनों से लगायी जा रही अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा ऐसे दिन दिया जब उनकी सरकार को दो साल पूरे हुए।

मोदी ने बोम्मई को बधाई दी, येदियुरप्पा के योगदान को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसवराज बोम्मई को बुधवार को बधाई दी और उन्हें अच्छे और सार्थक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राज भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा का स्थान लिया है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि कर्नाटक के विकास और वहां भाजपा को मजबूती प्रदान करने में उनके विशाल योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बसवराज बोम्मई को बधाई। उनके पास विधायी और प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कार्य को वह आगे बढ़ाएंगे। उन्हें बेहतरीन व सार्थक कार्यकाल की बधाई।”

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ”कर्नाटक के विकास और वहां पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनके विशाल योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। दशकों तक उन्होंने कड़ी मेहनत की, कर्नाटक के सभी इलाकों का दौरा किया और लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए। समाज कल्याण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की सभी प्रशंसा करते हैं।” कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल ने मुख्यमंत्री पद पर असमंजस को खत्म करते हुए मंगलवार शाम को 61 वर्षीय बोम्मई को अपना नया नेता चुना। उत्तर कर्नाटक से लिंगायत समुदाय के नेता बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में बादल फटने से 4 की मौत, 30 लापता

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).