'ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म': अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, फिलहाल हमलों की नहीं है कोई प्लानिंग

परमाणु कार्यक्रम पर दीर्घकालिक समाधान की तलाश जारी, लेकिन खाड़ी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर स्थिति स्पष्ट नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के साथ युद्ध सैन्य दृष्टि से लगभग समाप्त हो चुका है। उनके इस बयान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि फिलहाल अमेरिका की तरफ से ईरान पर दोबारा सैन्य हमले करने की कोई तत्काल योजना नहीं है।

डिजिटल डेस्क,अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के साथ युद्ध सैन्य दृष्टि से लगभग समाप्त हो चुका है। उनके इस बयान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि फिलहाल अमेरिका की तरफ से ईरान पर दोबारा सैन्य हमले करने की कोई तत्काल योजना नहीं है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह बातें कहीं।

कतर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद सामने आया बयान

जानकारी के मुताबिक, कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ हुई एक अहम बैठक के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन कक्ष में पहुँचे। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सैन्य दृष्टिकोण से ईरान लगभग समाप्त हो चुका है और इस समय अमेरिका स्थिति को यथावत बनाए हुए है।

ट्रंप ने कहा कि हालांकि ईरान का नेतृत्व समाप्त कर दिया गया है, फिर भी अमेरिका एक ऐसा दीर्घकालिक समाधान तलाश रहा है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

पश्चिम एशिया के सहयोगी देश चाहते हैं यथास्थिति

इससे पहले सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया था कि पश्चिम एशिया के प्रमुख सहयोगी देश जैसे कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखना पसंद करते हैं।

उन्होंने अमेरिकी नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस दिशा में सकारात्मक प्रगति हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि यह संघर्ष पूरी तरह समाप्त हो सकता है। हालांकि, ईरान के तट के पास वैश्विक तेल आपूर्ति को नियंत्रित करने और नाकेबंदी बनाए रखने के लिए तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर ट्रंप ने अपने इस संबोधन में कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें:-

ईरान में अब तक 1500 लोगों की मौत, 28 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध

About The Author: Darakhshan Quadir Siddiqui