कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 66 लाख के पार, 3.89 लाख लोगो‍ं की मौत

वाशिंगटन। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 66 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मृतकों की संख्या 3 लाख 89 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड …

वाशिंगटन। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 66 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मृतकों की संख्या 3 लाख 89 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 66 लाख 01 हजार 349 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मृतकों की संख्या 3 लाख 89 हजार 645 रही।”

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 8 हजार 208 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 18 लाख 72 हजार 557 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के 5 लाख 84 हजार 16 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 40 हजार 538 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 83 हजार 79 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 40 हजार 660 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 34 हजार 13 मामलों के साथ इटली, 2 लाख 26 हजार 713 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 89 हजार 569 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 84 हजार 472 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 83 हजार 198 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 67 हजार 410 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 64 हजार 270 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 18 हजार 292 मामलों के साथ चिली और 1 लाख 5 हजार 680 मामलों के साथ मेक्सिको महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 39 हजार 987 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 689 मौतों के साथ इटली, 32 हजार 548 मौतों के साथ ब्राजील, 29 हजार 68 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 133 मौतों के साथ स्पेन और 12 हजार 545 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).