जम्मू कश्मीर में CRPF पर फायरिंग : कुलगाम में 3 जवान घायल, गश्ती के दौरान आतंकी हमला

नाके पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, हमले के बाद इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी की। हमले में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने निशाना बनाया। अचानक हुई फायरिंग में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुलगाम जिले में सुरक्षाकर्मी एक नाके पर तैनात थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलीबारी कर दी। हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मीर बाजार के निकट स्थित शिविर में हुआ

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में तीन जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला मीर बाजार के निकट स्थित शिविर में हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

मौके से फरार हुए आंतकी

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में घटना दोपहर लगभग 2:15 बजे हुई, जबबुधवार दोपहर अज्ञात आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे दो जवान घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल हुए दोनों जवानों को तत्काल इलाज के लिए पड़ोसी अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :
Milk Price Hike: दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, जानिए कब से होंगे लागू 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.