अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवयुवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे गढ्ढे में नवयुवक का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। यह हादसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहगढ चौकी परिक्षेत्र का है। वीरवार को बीररामपुर वासी धर्मेन्द्र उर्फ शेरू यादव पुत्र स्व राम अचल उम्र 26 वर्ष …

अमेठी। दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे गढ्ढे में नवयुवक का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। यह हादसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहगढ चौकी परिक्षेत्र का है। वीरवार को बीररामपुर वासी धर्मेन्द्र उर्फ शेरू यादव पुत्र स्व राम अचल उम्र 26 वर्ष टन्डवा अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे बाद अपनी पत्नी किरन को घर जाने की बात करके निकल पड़ा। भुसियावा शाहगढ और रामगंज मार्ग पर पुरबगाव के पास लाला का पुरवा के पास उसका शव सड़क के बगल पानी भरे गढ्ढे संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मुंशीगंज कोतवाली पुलिस को दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों का विभिन्न पहलुओं पर गहन अध्ययन कर रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).