विधानसभा चुनाव 2022: अमेठी में बढ़े 39 हजार से अधिक मतदाता

अमेठी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से प्रकाशित निर्वाचन नामावली के मुताबिक अमेठी जिले की नामावली में 39,888 नये मतदाता जुड़े हैं। इसके साथ ही जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 14 लाख 26 हजार 525 हो गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर …

अमेठी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से प्रकाशित निर्वाचन नामावली के मुताबिक अमेठी जिले की नामावली में 39,888 नये मतदाता जुड़े हैं। इसके साथ ही जिले की चार विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 14 लाख 26 हजार 525 हो गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बुधवार को प्रकाशित निर्वाचन नामावली जिले में पूर्व निर्धारित स्थानों पर लगा दी गयी हैं। स्थानीय लोग इनका अवलोकन कर 11 जनवरी तक अपनी आपत्तियां एवं दावे आयोग के समक्ष पेश कर सकेंगे।

नामावली के अनुसार जनपद में कुल 14 लाख 26 हजार 525 मतदाताओं में 7 लाख 49 हजार 413 पुरुष, 6 लाख 76 हजार 964 महिला एवं 148 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता हैं। इस बार 39,888 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। जिले में कुल चार विधान सभा सीटें है।

इनमें से तिलोई विधान सभा क्षेत्र में 3 लाख 51 हजार 90, जगदीशपुर (सु)में 3 लाख 77 हजार 228, गौरीगंज में 3 लाख 49 हजार 598 और अमेठी विधान सभा क्षेत्र में 3 लाख 48 हजार 609 मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि निर्वाचन नामावली में जिनका नाम छूट गया है वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर निर्वाचन नामावली का अवलोकन करने की अपील की है।

वाराणसी: सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 30 लाख 29 हजार 215 मतदाता

निर्वाचन आयोग की बुधवार को प्रकाशित उत्तर प्रदेश की निर्वाचन नामावली के अनुसार वाराणसी जनपद के सभी आठ विधानसभा निर्वाचऩ क्षेत्रों में 30 लाख 29 हजार 215 मतदाता हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- वाराणसी: सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 30 लाख 29 हजार 215 मतदाता

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).