रायबरेलीः विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए मीना मंच ने बनाए पोस्टर

रायबरेली। आगामी 27 नवंबर को शत प्रतिशत युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान द्वारा नगर क्षेत्र के किला में मीना मंच की छात्राओं द्वारा जागरूकता संदेश के माध्यम से अभिभावकों तक संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया। आयोजित प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह ने …

रायबरेली। आगामी 27 नवंबर को शत प्रतिशत युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान द्वारा नगर क्षेत्र के किला में मीना मंच की छात्राओं द्वारा जागरूकता संदेश के माध्यम से अभिभावकों तक संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह ने पहुंच कर बच्चों द्वारा अभिभावकों के लिए मतदाता जागरूकता के संदेश भेजने की पहल को प्रभावशाली बताया और उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया उन्होंने कहा कि आगामी विशेष मतदाता पुनरीक्षण 27 नवंबर को अपने परिवार के सभी युवाओं को मतदाता बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ शांति अकेला के प्रयास की सराहना की।

आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन स्वीप सहयोगी एस एस पाण्डेय ने कहा कि मुस्लिम परिवारों के युवाओं को मतदाता बनाने के लिए बच्चों द्वारा बनाए गए जागरूकता संदेश प्रभावशाली साबित होंगे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सपना द्विवेदी, ज्योत्सना गुप्ता, प्रियंका, अध्यक्ष एसएमसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक ही रात में चार जगहों पर हुई चोरी

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने बाइकों समेत दो मवेशी व दो ट्रकों से डीजल गायब कर दिया। चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। चोरी के सभी मामलों की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।बीती रात चोरों ने कस्बे के कोरिहाई मुहल्ला निवासी हर्ष सोनी तथा निराला नगर मजरे आलमपुर गांव… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः एक ही रात में चार जगहों पर हुई चोरी, चोरों ने लाखों का माल किया पार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).