अमरोहा : मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर गांव में मनाया जश्न

परिजनों व गांव के लोगों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने की खुशी मनाते ग्रामीण।

अमरोहा/चौधरपुर, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से नवाजा। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद उनके गांव में जश्न मनाया। दोपहर के समय शमी के गांव के लोग जमा हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा मोहम्मद शमी के परिवार में भी अर्जुन अवार्ड मिलने की खुशी मनाई गई।

जनपद के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लिए थे। जिसके बाद से उनका नाम पूरी दुनिया में छा गया। लोगों ने उनकी घातक गेंदबाजी की खूब तारीफ की थी। इसी घातक गेंदबाजी की वजह से मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवार्ड के भेजा गया था। जिसके चलते मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलते ही उनके गांव में जश्न का माहौल देखा गया। 

मोहम्मद शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि यह पल हमारे और जनपद के लिए बहुत खुशी का है। मेरे भाई शमी को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। पूरे परिवार समेत देश भर में अवार्ड मिलने से खुशी है। उन्होंने बताया कि जल्द गांव पहुंचते ही गांव के लोगों के साथ भी इस अवार्ड की खुशियों को साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद हमें और पूरे देश को मोहम्मद शमी पर गर्व है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर जश्न मनाने में ग्राम प्रधान पति डॉ. मुमताज अहमद, धर्मपाल सिंह, अशकार अहमद, मोहम्मद गालिब, मोहम्मद आसिम, अतीक पहलवान, राशिद व जीशान उर्फ मुन्ना शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : ठंड से बचने को रात में जलाई अंगीठी, दम घुटने से पांच लोगों की मौत...दो की हालत गंभीर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).