अमरोहा में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गांव रजौंहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जनसभा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से …

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गांव रजौंहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जनसभा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। आईजी रमित शर्मा और एसपी विपिन ताडा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला डेढ़ बजे उतरेगा।

नौगावां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गांव रजौंहा में आ रहे है। हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है। जनसभा स्थल पर बेरिकेंटिग कराई गई है। मुख्यमंत्री के उड़नखटोले को उतारने के लिए हेलीपैड बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। सभा स्थल व उसके आसपास छिड़काव कराया जा रहा है। बुधवार को जिला अधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ताडा ने सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए हर चीज को बारीकी से परखते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये है।

खुफिया तंत्र भी सकि्रय हो गया है। जनसभा स्थल के आसपास फसलों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मेटल डिटेक्टर से ही कार्यकर्ता जनसभा स्थल के अंदर जाएंगे। मंचस्थल के आसपास डी बनाई गई है। भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा,जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, राजपाल सैनी,सुधीर चौहान, चमन चौहान समेत अन्य भाजपाई भी सभा स्थल पर जुटे रहे।

एसपी ने मुख्यमंत्री की रैली को पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रजोंहा में होने वाले चुनावी रैली को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ताडा ने पुलिस स्टाफ की ब्रीफिंग करते हुए उनको जरूरी दिशा निर्देश दिये है। नोगावां विधानसभा क्षेत्र के गांव रजोंहा में होने जा रहे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहद सावधानी के साथ चौकन्ना रहते हुए कार्यक्रम पर नजर रखनी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अपनी ड्यूटी कोविड-19 को ध्यान में रखकर करनी है और प्रत्येक पुलिसकर्मी को मास्क पहन कर अपनी ड्यूटी को अंजाम देना है।ड्यूटी करते समय हम सबको पब्लिक पर अपना फोकस करना है ना की किसी भी वीआईपी पर।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).