अमरोहा: रोडवेज बस और डंपर की टक्कर, दस लोग घायल

अमरोहा, अमृत विचार। कोहरे की धुंध में अमरोहा-जोया रोड पर रोडवेज बस और डंपर की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दस यात्री घायल हो गई। टक्कर  लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सड़क पर जाम लग गया।  मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घायलों …

अमरोहा, अमृत विचार। कोहरे की धुंध में अमरोहा-जोया रोड पर रोडवेज बस और डंपर की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दस यात्री घायल हो गई। टक्कर  लगते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सड़क पर जाम लग गया।  मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार की सुबह वातावरण में कोहरे की धुंध छाई हुई थी। अमरोहा डिपो से मुरादाबाद के लिए बस जा रही थी। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा-जोया मार्ग पर मकसूदपुर नवादा से थोड़ा आगे डंपर से टक्कर हो गई। घना कोहरे की वजह से चालक को डंपर दिखाई नहीं दिया। बस में सवार और डंपर चालक सहित दस लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों की चीख पुकार पर गांव के लोग दौड़े। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

टक्कर लगने से गोपी, राम अवतार,भगवत सरन निवासी बटवाल,अशोक, राहुल, अशोक निवासी प्रेम नगर, बस संविदा चालक सतेंद्र कुमार पुत्र किशन लाल बुढ़ेरना और विनीत पुत्र रमेश सिंह पुष्कर नगर थाना अमरोहा देहात घायल हो गए। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दस लोग घायल हुए।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

कोहरे में सावधानी से चलें
अमरोहा। कोहरे की वजह से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो जाती है।इसलिए ऐसे मौसम में सावधानी से वाहन चलाने चाहिए। दृष्यता कम होने की वजह से आगे का ठीक प्रकार से दिखाई नहीं देता। कभी-कभी आगे चल रहे वाहन के डिपर भी नहीं जलते नहीं है। कोहरे के मौसम में तेज गति से वाहन नहीं चलाने चाहिए।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).