Bhai Dooj पर अछल्दा में जाम का झाम, घंटों फंसी रहीं एंबुलेंस; बहनों की राह भी हुई मुश्किल

रेलवे क्रॉसिंग 13-बी से नहर बाजार और हरीगंज बाजार ट्रांसफार्मर तक लगी वाहनों की लंबी कतार, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर खुलवाया जाम

औरैया। अछल्दा में भाई दूज के पर्व पर बुधवार को अछल्दा कस्बे में भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाइयों को तिलक करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें घरों से निकलीं। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया और रेलवे क्रॉसिंग 13-बी पर लंबा जाम लग गया।

देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया। रेलवे फाटक से एक ओर नहर बाजार और दूसरी ओर हरीगंज बाजार स्थित ट्रांसफार्मर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालात इतने बिगड़ गए कि एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहीं। त्योहार की खुशियों के बीच लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा।

सुबह से ही भाई दूज के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई थी। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों और महिलाओं को उठानी पड़ी। बाइक सवारों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। वहीं, चार पहिया वाहनों के फंसने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात ऐसे रहे कि एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहीं।

त्योहार पर भाइयों को तिलक करने जा रही बहनों को भी काफी देर तक जाम में जूझना पड़ा। रेलवे फाटक से एक ओर नहर बाजार तो दूसरी ओर हरीगंज बाजार स्थित ट्रांसफार्मर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। चार पहिया वाहनों के फंसने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया।

रेंगते रहे वाहन, एंबुलेंस भी नहीं निकल पाई

जाम में सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों, महिलाओं और बुजुर्गो को उठानी पड़ी। बाइक सवारों को भीड़ के बीच रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा, जबकि चार पहिया वाहन घंटों एक ही जगह फंसे रहे।

सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी, जब एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। भाई को तिलक लगाने की जल्दबाजी में निकली बहनों को भी रास्ते में लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक कस्बे में यातायात की रफ्तार थमी रही।

पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, घंटों करनी पड़ी मशक्कत

जाम खुलवाने के लिए रेलवे पुलिस, सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिपाही विनोद और पवन ने सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहनों को एक-एक कर निकलवाने का प्रयास किया। आरपीएफ के जवानों ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने में जुटे रहे।

त्योहार पर जाम से लोगों में नाराजगी

सुबह से लेकर दोपहर तक भाई दूज के चलते कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। त्योहार के दिन यातायात व्यवस्था चरमराने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि त्योहारों पर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास पहले से ही यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, जिससे लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें : 
प्रतापगढ़ में साइकिल से सपनों को मिलेगी नई उड़ान, पर्वतपुर में प्रधान बबऊ ने 101 छात्राओं को बांटी साइकिल

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.