कुशीनगर: पति ने की गला रेतकर पत्नी की हत्या, आरोपी फरार…

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव 28 साल के निवासी राजगीर मिस्‍त्री वीरबल का गुजरात की एक महिला से अवैध संबंध है। कुछ समय पहले वह उस महिला को लेकर कुशीनगर अपने घर आ गया। उसने कहा कि वह उसकी दूसरी पत्‍नी है और सभी को उसे स्‍वीकार करना होगा। इस …

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव 28 साल के निवासी राजगीर मिस्‍त्री वीरबल का गुजरात की एक महिला से अवैध संबंध है। कुछ समय पहले वह उस महिला को लेकर कुशीनगर अपने घर आ गया। उसने कहा कि वह उसकी दूसरी पत्‍नी है और सभी को उसे स्‍वीकार करना होगा। इस पर उसकी 26 साल की पत्‍नी शीला ने कड़ा विरोध किया। पत्‍नी के विरोध की वजह से वीरबल को उस महिला को वापस गुजरात ले जाकर उसके घर छोड़ना पड़ा। लेकिन वापस लौटकर वह अपनी पत्‍नी पर जमकर जुल्‍म ढाने लगा। शराब के नशे में धुत होकर पत्‍नी को बेरहमी से पीटना उसके लिए रोज की बात हो गई थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात बीरबल की मां उसके दो छोटे बच्‍चों को लेकर बरामदे में सोई थी। वीरबल की पत्‍नी उसकी लंबी उम्र के लिए सुबह से तीज का निर्जला व्रत रखी थी। देर रात वह उठा और अपनी पत्‍नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या कर दी।

शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो वीरबल की मां सुमारी देवी उन्हें जगाने गई। सुमारी देवी ने बाहर से आवाज दी। कोई नहीं बोला तो अंदर जाकर देखा। वह कमरे का दृश्य देखकर हक्का-बक्का रह गई।

बिस्‍तर के नीचे शीला का शव पड़ा था। गला रेतकर उसकी हत्‍या कर दी गई थी। वीरबल गायब था। भागते समय उसने घर के सभी वल्ब फोड़ दिए थे। सूचना पाकर मौके पर रामकोला एसएचओ डीके सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ देर में एएसपी एपी सिंह और सीओ खड्डा शिवाजी सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। शीला और वीरबल के 10 और 6 साल के दो मासूम बच्चे हैं। मां की हत्‍या और पिता के फरार होने के बाद दोनों बेहद डरे-सहमे हुए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).