योगी ने 86.71 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी अतिरिक्त राहत राशि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास से कोविड महामारी के दृष्टिगत वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन की एक किस्त और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत अतिरिक्त राहत राशि के रूप में 86,71,181 लाभार्थियों के खातों में 1301.84 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास से कोविड महामारी के दृष्टिगत वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कुष्ठावस्था पेंशन की एक किस्त और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत अतिरिक्त राहत राशि के रूप में 86,71,181 लाभार्थियों के खातों में 1301.84 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से जब पूरी दुनिया जूझ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी लोगों की चिंता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अप्रैल में सभी लाभार्थियों को दो महीने की एकमुश्त पेंशन जारी की गई थी। अब इन्हीं लाभार्थियों को फिर से एक मुश्त धनराशि जारी की गई है।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से एक क्लिक से लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। ऐसा पहले नहीं था। पहले शोषण था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था की है कि दिल्ली व लखनऊ से जारी होने वाली धनराशि 100 फीसदी लाभार्थियों के खाते में समय से पहुंच रही है।

योगी ने कहा कि लाभार्थियों को बैंक में जाने की जरूरत नहीं है। कोरोना संकट में बैंक में भीड़ न हो, इसके लिए पेंशनधारक बैंक की बजाए बैंकिंग करस्पांडेंट से अपने गांव में ही राशि हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संकट का दौर चल रहा है, ऐसे में लोग भीड़ न लगाएं और सतर्क रहें। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें। गर्भवती महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग घर से बिल्कुल न निकलें। इसके बावजूद अगर किसी को घर से बाहर भी निकलना पड़ रहा है तो मुंह और नाक को गमछे व मास्कर से कवर जरूर किया जाना चाहिए। सरकार हर व्यक्ति को 10 रुपये में दो मास्क मुहैया करवा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत प्रति लाभार्थी को 1000 रुपये की राहत और माह जून की पेंशन की किस्त की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इसमें वृद्घावस्था पेंशन के 49,87,054 लाभार्थियों को 748.06 करोड़ रुपये, निराश्रित महिला पेंशन के 26,06,213 लाभार्थियों को 390.93 करोड़ रुपये, दिव्यांग पेंशन के 10,67,786 लाभार्थियों को 160.17 करोड़ रुपये और कुष्ठावस्था पेंशन के 10,728 लाभार्थियों को 2. 68 करोड़ रुपये शामिल हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).