अयोध्या में विभिन्न आयोजनों के जरिये लौह पुरुष को किया गया याद

अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर रविवार को शहर में विविध आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। राम की पैड़ी पर मानचित्र के आकार की मानव श्रृंखला बनाकर और लौह पुरुष को रंगोली से उकेरकर युवाओं ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं, केंद्रीय पुलिस बल की तरफ से …

अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर रविवार को शहर में विविध आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। राम की पैड़ी पर मानचित्र के आकार की मानव श्रृंखला बनाकर और लौह पुरुष को रंगोली से उकेरकर युवाओं ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं, केंद्रीय पुलिस बल की तरफ से साईकल रैली और खेल-कूद का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही राम की पैड़ी पर शंखध्वनि संस्था के अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष कबड्डी संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां जयंती उत्सव के दौरान 146 युवाओं ने भारत के नक्शे को प्रदर्शित करते हुए मानव श्रृंखला बनाई। प्रयागराज से आए कलाकारों ने राम की पैड़ी के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल का रंगोली से मनमोहक चित्र भी बनाया। साथ ही 70 फीट भारत के नक्शे के रूप में मानव श्रृंखला व सरदार पटेल की 12 फुट की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं, अवध विश्वविद्यालय में सुबह 7 बजे राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। केंद्रीय पुलिस बल के इस कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की। उसके बाद रैली और खेलकूद के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सामान्य जनमानस, प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने भी साइकिल रैली में हिस्सा लिया। 63वीं वाहिनी के कमांडेंट छोटेलाल ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही ग्राम रानो पाली के शहीद हवलदार जीडी राजकुमार यादव को याद करते हुए उनके परिवारजनों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाई और दीप भेंट किये गए। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय में नीतीश कुमार ने पटेल को श्रद्धांजलि दी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).