रोहिणी कोर्ट में हुए ब्लास्ट के बाद अयोध्या में बढ़ी चौकसी, ट्रेनों में हुई चेकिंग

अयोध्या। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज हुए ब्लास्ट के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। शहर में जगह-जगह पर चेकिंग हुई। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा चाक-चौबंद दिखाई दी। अयोध्या कैंट रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती देखी गयी और …

अयोध्या। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज हुए ब्लास्ट के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। शहर में जगह-जगह पर चेकिंग हुई। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा चाक-चौबंद दिखाई दी। अयोध्या कैंट रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती देखी गयी और आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

थानाअध्यक्ष जीआरपी वरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ट्रेनों की चेकिंग की। यात्रियों की तलाशी ली साथ ही संदिग्धों के आईकार्ड चेक किए गए। गौरतलब है कि कुछ पहले डायल 112 पर पुलिस को अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। धमकी की खबर अहमदाबाद से आयी थी। गुरुवार को दिल्ली में हुए ब्लास्ट को देखते हुए सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-एल्गार परिषद मामला: आरोपी सुधा भारद्वाज तीन साल बाद जमानत पर हुईं जेल से रिहा, इन शर्तों का करना होगा पालन

दिल्ली की रोहिणी अदालत में विस्फोट, कामकाज निलंबित

दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- दिल्ली की रोहिणी अदालत में विस्फोट, कामकाज निलंबित

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).