अयोध्या: पीआरवी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी गंभीर

पटरंगा (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गांव के पास पुलिस जीप डायल 112 को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आकर एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए …

पटरंगा (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गांव के पास पुलिस जीप डायल 112 को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आकर एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार देर रात को पटरंगा थाना की पीआरवी 929 लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी कि मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गाव के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे एक पेड़ से टकरा गई।

जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार तीन पुलिस कर्मी फंस गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना हाइवे पुलिस व एम्बुलेंस को दी। सभी को किसी प्रकार निकाल कर बाहर किया। तब तक हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया।

पढ़ें: CM मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान- हरियाणा में अगले साल से स्कूलों में होगा भगवद गीता का पाठ

जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल कांस्टेबल शुभम मिश्रा व हेड कांस्टेबल इंदल यादव को जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। जबकि चालक अरविंद कुमार पांडेय को वही पर रोक लिया। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। दो पुलिस कर्मियों का अयोध्या जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).