अयोध्या: नोडल अधिकारी ने देखीं व्यवस्थाएं, आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ

अयोध्या। जनपद के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने नान कोविड-19 अस्पताल श्री राम चिकित्सालय की व्यवस्था, पूरा बाजार के समय कला हुआ बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी की साफ-सफाई, संक्रामक रोगों से रोकथाम के लिए दवाओं के वितरण का निरीक्षण किया। वहीं लकदक गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर …

अयोध्या। जनपद के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने नान कोविड-19 अस्पताल श्री राम चिकित्सालय की व्यवस्था, पूरा बाजार के समय कला हुआ बीकापुर नगर पंचायत के तेंदुआ माफी की साफ-सफाई, संक्रामक रोगों से रोकथाम के लिए दवाओं के वितरण का निरीक्षण किया। वहीं लकदक गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ करने के बाद पौधरोपण भी किया।

विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत समाहाकला पहुंचे शासन के नोडल अधिकारी में ग्राम सभा की साफ-सफाई देखी। दौरे को लेकर लकदक गांव के प्राथमिक विद्यालय में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया और पर्यावरण की बेहतरी के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ही सागौन का पौधा रोपित किया। पंचायत भवन से रोहन के घर तक बने 195 मीटर आरसीसी रोड का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नीम, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने पीपल व उपस्थित अन्य अधिकारियों ने गुलमोहर, अशोक, पाकड़, कटहल तथा आंवला के पौधे लगाये। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 तथा संचारी रोग नियंत्रण के लिए जलभराव रोकने एवं नालियों में समय-समय पर कीटनाशक दवाईयो का छिड़काव एवं फागिंग कराने तथा एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से ग्राम वासियों को बुखार, पेन किलर की दवाइयों के साथ-साथ ओआरएस का पैकेट भी उपलब्ध कराने की हिदायत की।

नोडल अधिकारी ने बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड तेंदुआ माफी में भी साफ सफाई का निरीक्षण किया और सिविल लाइन वार्ड की मलिन बस्ती सरपतहईया में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय को देखा। रामनगर पहुंचे अपर मुख्य सचिव श्री वेंकटेश ने नाॅन कोविड श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए दिशा निर्देशों के अनुपालन तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
निरीक्षण और अन्य कार्यक्रमों में संबंधित विभाग तथा संबंधित क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

इधर सोशल मीडिया पर दिखाई गईं समस्याएं
उधर शासन के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लकदक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तो इधर जमीनी समस्याओं को लेकर आमजन और जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखे। किसी ने राम नगरी के जलभराव और बज बजाती नालियों की फोटो पोस्ट की तो किसी ने प्रदेश सरकार की ओर से त्रेता कालीन गरिमा के अनुरूप ढाली जा रही अयोध्या की टूटी-फूटी सड़कों की। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि आला हुजूर एक नजर इधर भी डाल लें।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).