‘भूमि पूजन’ का समय तय करने वाले पुजारी को धमकी

अयोध्या। अयोध्या में नए राम मंदिर के लिए ‘भूमि पूजन’ करने के लिए शुभ समय तय करने वाले पुजारी विजयेंद्र (75) को फोन पर धमकियां मिली है, जिसके बाद कर्नाटक के बेलगावी में उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों ने कहा कि बेलगावी के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले पुजारी को धमकी …

अयोध्या। अयोध्या में नए राम मंदिर के लिए ‘भूमि पूजन’ करने के लिए शुभ समय तय करने वाले पुजारी विजयेंद्र (75) को फोन पर धमकियां मिली है, जिसके बाद कर्नाटक के बेलगावी में उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान की गई है।

सूत्रों ने कहा कि बेलगावी के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले पुजारी को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनके आवास पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, “यह गंभीर चिंता का विषय है कि जो पुजारी ‘ मुहूर्त’ तय करते हैं, उन्हें भी उन लोगों द्वारा नहीं बख्शा जा रहा है जो मंदिर का निर्माण नहीं चाहते हैं।”

विजयेंद्र ने पत्रकारों को बताया कि एक कॉलर ने उनसे पूछा कि उन्होंने ‘भूमिपूजन’ की तारीख क्यों निर्धारित की है। ‘उसने कहा’ ‘आप इन सब में क्यों पड़ना चाहते हैं?’ मैंने कहा कि आयोजकों ने मुझसे ‘भूमिपूजन’ के लिए शुभ तारीख बताने के लिए अनुरोध किया था और मैंने उन्हें बता दिया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रकट नहीं बताया। विभिन्न नंबरों से कॉल आ रहे हैं।

विजयेंद्र पिछले कई वर्षों से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इस वर्ष फरवरी में, उन्हें ट्रस्ट द्वारा मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए उपयुक्त समय की गणना करने और सूचित करने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह कोरोनो वायरस महामारी के कारण ‘भूमिपूजन’ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। ‘भूमिपूजन’ समारोह बुधवार को दोपहर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).