अयोध्या विकास प्राधिकरण ने राम मंदिर का नक्शा पास कर ट्रस्ट को सौंपा

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने राम मंदिर परिसर का लेआउट एवं राम मंदिर का नक्शा/मानचित्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पास कर सौंप दिया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में …

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने राम मंदिर परिसर का लेआउट एवं राम मंदिर का नक्शा/मानचित्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पास कर सौंप दिया है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर परिसर का लेआउट व राम मंदिर का नक्शा/मानचित्र श्रीरामजन्मभूमि के ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा, सदस्य विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि पीले वस्त्र में नक्शा लपेट कर रखा गया था जिसे ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपा गया है। राम मंदिर निर्माण में विकास प्राधिकरण की तरफ से नक्शा पास कर दिया गया है अब जब भी चाहें तो ट्रस्ट निर्माण शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे हस्ताक्षर से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का नक्शा जारी हुआ है। मैं बहुत अपने को बहुत भाग्यशाली समझता हूं।

शुक्ल ने बताया कि मानचित्र संख्या 165/220 के संदर्भ में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 76वीं बोर्ड बैठक में 2 सितंबर को 2020 राम मंदिर का मानचित्र स्वीकृत कर दिया था, जिसमें विकास शुल्क एक करोड़ 79 लाख 45 हजार 477 रुपया, विकास अनुज्ञा शुल्क एक लाख 50 हजार, भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क 84 हजार 400, पर्यावरण शुल्क 29 लाख 73 हजार 307 रुपये को मिला कर दो करोड़ 11 लाख 33,184 रुपये ट्रस्ट को जमा करना था जो 2 सितंबर को ही जमा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त शनिवार को मानचित्र जमा करने के शुल्क 65 हजार रुपये 28 अगस्त को ही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विकास प्राधिकरण कोष में जमा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त लेबर सेस रुपया 15,00363000 उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नाम डीडी भी किया गया था।

इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जो मंदिर का नक्शा पास हुआ है, उसमें बड़ी बारीकी से सभी विभागों से नोड्यूज की प्रक्रिया भी ली गई है। उन्होंने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो श्रीराम के मंदिर का नक्शा पास कर के दिया है।

उन्होंने कहा कि इधर कई दिनों से पूरा विकास प्राधिकरण इस नक्शे को बारीकी से जांच परख कर के ही पास किया है। गौरतलब है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अयोध्या के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को देर करीब तीन घंटे चली बैठक में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का नक्शा पास किया गया था।

जानकारी के अनुसार दो लाख 74,110 वर्ग मीटर ओपेन एरिया का लेआउट व 12879 वर्ग मीटर राम मंदिर का नक्शा पास हुआ है, जिसमें लगभग 13 हजार कवर्ड एरिया में राम मंदिर बनेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मानचित्र मिलने के बाद कार्यदायी संस्था बुनियाद खुदाई का कार्य शुरू करेगी जिसमें आधुनिक मशीनें रामजन्मभूमि परिसर में पहुंच चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। पिछले माह 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिये पूजा-पाठ करके भूमि पूजन किया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).