अयोध्या: कुम्भ मेला में सराहनीय ड्यूटी करने पर 41 पुलिसकर्मी सम्मानित

अयोध्या, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2019 में जनपद की यूपी-112 सेवा में नियुक्त कर्मियों के उत्कृष्ट सेवा कार्य पर मुख्यमंत्री की ओर से सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। गुरुवार को कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या दीपक कुमार ने सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय के मुताबिक कुम्भ मेला 2019, प्रयागराज के …

अयोध्या, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2019 में जनपद की यूपी-112 सेवा में नियुक्त कर्मियों के उत्कृष्ट सेवा कार्य पर मुख्यमंत्री की ओर से सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। गुरुवार को कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या दीपक कुमार ने सम्मानित किया।

पुलिस कार्यालय के मुताबिक कुम्भ मेला 2019, प्रयागराज के आयोजन के दौरान सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को यूपी-112 परियोजना में नियुक्त जनपद अयोध्या के 41 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया है।

प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े समागम कुम्भ 2019 का आयोजन विभिन्न आयामों में अद्वितीय रहा। जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। इस आयोजन में जनपद अयोध्या की यूपी-112 सेवा में नियुक्त कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट रूप से कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया गया है।

जिसकी प्रशंसा करते हुए जनपद अयोध्या के 41 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल प्रदान किया गया है। इस दौरान एसएसपी दीपक कुमार ने उपनिरीक्षक अरविन्द तिवारी, आरक्षी रामअनुज यादव व आरक्षी स्वर्णकमल कुशवाहा को सम्मानित किया। जबकि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य आरक्षी रामअनुग्रह शुक्ला, आरक्षी सूरज सिंह व आरक्षी आदर्श कुमार यादव को कुम्भ सेवा मेडल से अलंकृत किया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).