अयोध्या: किसानों की आवाज दबाना लोकतंत्र की हत्या- अखिलेश यादव

अयोध्या। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र की हत्या है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ जाते समय बसहा तिराहे पर कुछ देर रुके थे। जहां वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र की हत्या है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ जाते समय बसहा तिराहे पर कुछ देर रुके थे। जहां वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह (अनूप) के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह व स्वागत से अभिभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतर कर सभी का अभिवादन किया। संदेश दिया कि अभी से प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग जाएं। कहा कि सपा हमेशा से किसानों की लड़ाई लडती आई है। जिस तरह से भाजपा सरकारें किसानो की आवाज को दबा रहीं यह लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ है और किसान विरोधी बिल के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हर आंदोलन में सपा बढचढ कर भूमिका निभाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को जनता व किसानों के बीच जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के पर्दाफाश का आह्वान किया।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह के साथ स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोली यादव, दीदार अब्बास, बाबा रामदीन यादव, अरशद आलम मोनू, डिंपल पांडे, प्रधान सहदेव यादव, हरीश चंद वर्मा, राजेश प्रताप सिंह, शत्रुहन यादव, विकास वर्मा, अवधेश सिंह, बंटी खान, रवि वर्मा, अनुराग सिंह, पवन यादव, शेखर सिंह, दिलीप सिंह, सुनील मौर्य, गोरखनाथ शुक्ला, प्रदीप यादव, टुनटुन सिंह, उत्तम सिंह, संतोष सिंह, बाबू यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव की अगुवाई में पंचशील होटल के पास हाईवे पर किया गया। आजमगढ़ रोड पर पाराखान गांव के पास पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद वह आजमगढ़ रवाना हो गए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).