अयोध्या: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां और मासूम की मौत

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां और मासूम की मौत हो गई हालांकि मोटरसाइकिल चला रहा शख्स सकुशल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया कि एक मोटरसाइकिल सवार सोहावल …

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां और मासूम की मौत हो गई हालांकि मोटरसाइकिल चला रहा शख्स सकुशल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बताया गया कि एक मोटरसाइकिल सवार सोहावल नउवा कुआ मार्ग पर सुचिता गंज बाजार की ओर से आ रहा था। सोमवार की दोपहर जैसे ही वह सुचिता गंज सोहावल रेलवे क्रॉसिंग के पास 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र के निकट पहुंचा कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चला रहा मोहसिन निवासी चिर्रा मोहम्मदपुर उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिरा और सकुशल बच गया जबकि बाइक पर पीछे बैठे 40 वर्षीय इसी गांव की समरीन बानो और उसका ढाई वर्षीय पुत्र ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। यह देख आसपास के लोग दौड़े और गंभीर घायल महिला और उसके बच्चे को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी सदर राम किस चतुर्वेदी ने बताया कि रौनाही पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).