अयोध्या। जनपद के अछोरा बाजार में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण एवं जन जागरण अभियान के तहत विधायक गोरखनाथ बाबा की सात दिवसीय रामरथ यात्रा आज 7वें दिन मिल्कीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के अछोरा बाजार पहुंची। मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विधायक ने लोगों के साथ भगवान राम की पूजा आरती की और लोगों से श्रीराम जन्मभूमि निधि में समर्पण करने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि निधि में समर्पण दिया। 100 लोगों ने विधायक की मौजूदगी में श्रीराम जन्मभूमि निधि में अपना सहयोग प्रदान किया।
विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। भगवान राम मर्यादा के सर्वोच्च आदर्श हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण में आम लोगों की भागीदारी के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विधायक ने लोगों से अपील की कि लोग बढ़ चढ़कर आगे आयें और अपनी सामर्थ्य के अनुरूप भगवान राम के मंदिर निर्माण में समर्पण दें।
विधायक ने यह भी कहा कि 10 रूपए का दान भी मंदिर निर्माण में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अनंत दान। विधायक गोरखनाथ बाबा ने अछोरा बाजार में आशुतोष गारमेंट्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी किया।
रथयात्रा में प्रमुख रूप से विधायक के निजी सचिव महेश ओझा, पवन तिवारी, दिलीप मिश्रा, नरेंद्र देव तिवारी, अवधेश पाठक, सभा राज सिंह, निधि अभियान प्रमुख विष्णु नगर अमित, सहअभियान प्रमुख महेश उपाध्याय, रजनीश पांडे, सोनू तिवारी, सर्वेश तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, सुनील उपाध्याय, रविंद्र पांडे, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश मिश्रा, राहुल सिंह, भाजपा नेता महेंद्र चौरसिया, नीरज श्रीवास्तव,अन्नू सिंह, कन्हैया बख़्श सिंह, दीपक सिंह लल्लू सिंह, आशुतोष मिश्रा, शिव कुमार, राजेश मिश्रा, मुरलीधर दूबे, उमाकांत मिश्रा, त्रिभुवन नाथ मिश्रा, भूपेंद्र, लव कुश, वैभव तिवारीआदि लोग उपलब्ध रहे।