अयोध्या: डीएम ने कोविड एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों और शौचालय के द्वार …

अयोध्या, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्डों और शौचालय के द्वार के बाहर समस्त सीसीटीवी क्रियाशील रहे तथा इसकी मानिटरिंग हेतु तैनात प्रभारी अधिकारी इसके माध्यम से चिकित्सकों के समय-समय पर भ्रमण तथा उसके अंदर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स एवं वार्ड बॉय पर निगरानी रखे।

कोविड चिकित्सालय और वार्ड के अनुरक्षण हेतु भी एक प्रभारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए जो सीसीटीवी की फुटेज को देखकर तथा अंदर तैनात चिकित्सकों स्टॉफ से समन्वय स्थापित का आवश्यकतानुसार समय से समस्त अनुरक्षण संबंधी कार्य कराना सुनिश्चित करे।

उन्होंने ऑक्सीजन की प्राप्ति और वितरण हेतु एक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभारी तैनात किए जाने और उनके अधीन शिफ्टवार वार्ड बॉय की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, स्टाफ नर्स एवं वार्ड बॉय की समय से चिकित्सालय में उपस्थिति के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड के अंदर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु भी एक प्रभारी अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय से उसकी शैय्या पर अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध हो के लिए भी एक प्रभारी अधिकारी बनाया जाए। चिकित्सालय में तैनात पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर चिकित्सालय की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु भी एक अधिकारी को उत्तरदायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के समस्त कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर समस्त मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड वार्ड में विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी तीमारदार प्रवेश न करने पाए। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार प्राचार्य राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय दर्शन नगर, एसपी सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).