बाराबंकी: प्रसव के बाद प्रसूता और बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। एक अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा प्रसव केंद्र पर प्रसव कराने गयी प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और उसके बाद थाना बदोसरांय में जा कर लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, …

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। एक अवैध रूप से संचालित जच्चा बच्चा प्रसव केंद्र पर प्रसव कराने गयी प्रसूता और उसके बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और उसके बाद थाना बदोसरांय में जा कर लिखित शिकायत की।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दशकों से स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे प्रसव केन्द्र संचालित है। ग्राम बीहड़ मजरे सिरोली गुंग निवासी साजन की 42 वर्षीय पत्नी सुमन छठवें बच्चे के प्रसव के लिए ग्राम रसूलपुर स्थित डॉक्टर बंगाली की पत्नी द्वारा संचालित जच्चा बच्चा प्रसव केंद्र पर दिन में दो बजे भर्ती हुई।

जहां पर सुमन को मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। केन्द्र संचालिका के मरीज को अस्पताल नहीं ले जाने दिया जब तक उसने अस्पताल का पैसा नही जमा करवाया।

मृतका के पति साजन का कहना है कि उपरोक्त जच्चा बच्चा केंद्र की संचालिका ने उसके मरीज को सीएससी सिरौलीगौसपुर तब तक ले जाने नहीं दिया जब तक उनके अस्पताल का खर्चा नहीं जमा किया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).