रक्षाबंधन पर रोडवेज ने बरेली की हजारों महिलाओं को करा दी मुफ्त यात्रा

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर हजारों महिलाओं को लाखों रूपये की मुफ्त यात्रा करा दी। बात करें बरेली परिक्षेत्र की तो इस बार सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को रुहेलखंड डिपो ने यात्रा कराई है। जबकि बरेली डिपो दूसरे नंबर पर रहा है। बीते कई वर्षों से बरेली डिपो ही …

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर हजारों महिलाओं को लाखों रूपये की मुफ्त यात्रा करा दी। बात करें बरेली परिक्षेत्र की तो इस बार सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को रुहेलखंड डिपो ने यात्रा कराई है। जबकि बरेली डिपो दूसरे नंबर पर रहा है। बीते कई वर्षों से बरेली डिपो ही नंबर एक पर आता था। मगर इस बार रुहेलखंड डिपो ने बरेली डिपो को मात दे दी है। दोनों डिपो में इस बार करीब 23 हजार, 790 महिला यात्रियों को यात्रा कराई है। अधिकारियों का कहना है कि अब रुहेलखंड डिपो में भी काम होने लगा है।

बरेली से डिपो से 13219 महिला यात्रियों की यात्रा
रोडवेज के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस बार बरेली डिपो ने रक्षाबंधन पर महज 24 घंटों में केवल 10 हजार, 571 महिला यात्रियों को यात्रा कराई। जबकि रुहेलखंड डिपो ने इस बार बरेली डिपो को मात देते हुए कुल 13 हजार 219 महिला यात्रियों को महज 24 घंटों में यात्रा करा दी। हालांकि बदायूं और पीलीभीत डिपो ने भी हजारो महिला यात्रियों को यात्रा कराई थी। जिसकी वजह से इस बार रोडवेज ने लाखों रुपये की यात्रा महिलाओं को मुफ्त में कराई है।

बरेली डिपो का 14 लाख तो रुहेलखंड ने बनाया 17 लाख से ऊपर का बजट
मुख्यालय ने जब बरेली परिक्षेत्र से मुफ्त में यात्रा करने वाली महिलाओं का डाटा और उनके किराए में खर्च धन राशि का ब्यौरा मांगा तो बरेली ने केवल बरेली और रुहेलखंड डिपो का कुल करीब 31 लाख, 68 हजार, 345 रुपये का बजट बनाकर भेजा है। जिसमें बरेली डिपो का 10571 महिला यात्रियों पर खर्च होने वाला किराया करीब 14 लाख, 35 हजार 772 रुपये और रुहेलखंड डिपो में 13 हजार 219 यात्रियों पर खर्च होने वाला करीब 17 लाख, 32 हजार, 573 रुपये शामिल है।

बरेली रीजन में कुल 669 बसें, सबसे ज्यादा बरेली डिपो में
बताते चले कि बरेली परिक्षेत्र (बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत, बदायूं) में कुल 669 बसें है। इसमें से सबसे ज्यादा बसें बरेली डिपो में कुल 199 बसें, रुहेलखंड डिपो में 196 बसें बाकी की करीब कुल 274 बसें पीलीभीत और बदायूं डिपो में है। रक्षा बंधन की भीड़ को देखते हुए इन सभी बसों के फेरों को बढ़ाया गया था। जिससे महिला यात्रियों को समस्या न हो। इसके बाद भी लोगों को बसों के इंतजार में घंटों बस अड्डे पर खड़ा होना पड़ा था।

यह भी पढ़े-

बरेली: यूपी बोर्ड के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों ने रोड किया जाम, पुलिस फोर्स के हटाने पर भी नहीं हटे

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).