बरेली: मार्निंग फ्लाइट से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ

बरेली, अमृत विचार। मार्निंग फ्लाइट से जहां शहर के व्यापारी-उद्यमियों को लाभ मिलेगा। वहीं, मां वैष्णो देवी मंदिर जाने वालों को भी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि एलाइंस एयर ने मां वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर ही सुबह में दिल्ली से बरेली 7 बजे और बरेली से दिल्ली 8:30 …

बरेली, अमृत विचार। मार्निंग फ्लाइट से जहां शहर के व्यापारी-उद्यमियों को लाभ मिलेगा। वहीं, मां वैष्णो देवी मंदिर जाने वालों को भी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि एलाइंस एयर ने मां वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर ही सुबह में दिल्ली से बरेली 7 बजे और बरेली से दिल्ली 8:30 बजे फ्लाइट का संचालन करने की तैयारी की है। इसके पहले 24 से 30 सितंबर तक ट्रायल के रूप में फ्लाइट संचालित की जा रही है। इस बीच यह देखेंगे कि वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए जम्मू कश्मीर की फ्लाइट पकड़ने वाले कितने यात्री शामिल हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि 7 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। बरेली मंडल से बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु हैं जो दिल्ली से जम्मू कश्मीर की फ्लाइट पकड़कर वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। इस बीच पहले उन्हें ट्रेन या फिर रोडवेज बस से दिल्ली जाना पड़ता है। इसमें समय अधिक लगता है।

बरेली से सुबह में फ्लाइट शुरू हो जाएगी तो श्रद्धालु मार्निंग फ्लाइट से एक घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे और वहां से जम्मू कश्मीर की फ्लाइट पकड़ने में भी आसानी रहेगी। 26 अगस्त से ही दिल्ली के लिए बरेली से रेगुलर फ्लाइट शुरू हुई है। इससे पहले बरेली-दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही संचालित हो रही थी।

बताते हैं कि दोपहर में मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू होने के बाद से बरेली-दिल्ली फ्लाइट पर असर पड़ा है। वे यात्री अब दिल्ली फ्लाइट में सफर नहीं करते हैं जो पहले मुंबई-बेंगलुरू समेत अन्य शहरों के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने के लिए जाते थे।

अभी बरेली-दिल्ली की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़कर 1 बजे बरेली पहुंचती है और बरेली से 1:30 बजे उड़कर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:30 उड़कर 1:30 बजे बरेली पहुंचती है और बरेली से 2 बजे उड़कर 3 बजे दिल्ली पहुंचती है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).