बरेली: शहर के बड़े मिष्ठान भंडार के मालिक समेत 14 कोरोना संक्रमित

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 14 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के एक बड़े मिष्ठान भंडार के मालिक हैं। यह 40 वर्षीय व्यक्ति किला के खन्नू मोहल्ला का निवासी है। बताया गया कि वह एक संक्रमित …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 14 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें शहर के एक बड़े मिष्ठान भंडार के मालिक हैं। यह 40 वर्षीय व्यक्ति किला के खन्नू मोहल्ला का निवासी है। बताया गया कि वह एक संक्रमित दुकानदार की दुकान पर गए थे। लक्षण होने पर निजी लैब में जांच कराई, जिसमें इन्हें पॉजिटिव पाया गया।

वहीं राजेंद्र नगर के 31 वर्षीय व्यक्ति में भी निजी लैब से हुई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी लैब से ही सरकरा केशपुर निवासी 30 व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। वह गाजियाबाद में क्वारंटाइन था। एक कोविड एल-2 अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। यह इसी मेडिकल कालेज के परिसर में रहता है, लक्षण होने पर मेडिकल से ही जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई।

निजी लैब से चार और लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक नवाबगंज के 45 वर्षीय व्यक्ति है। वह हार्निया का ऑपरेशन कराने निजी अस्पताल गए थे, जहां ऑपरेशन से पहले इनका सैंपल निजी लैब को भेजा गया था। नवाबगंज के ही मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी आईवीआरआई से पॉजिटिव आई है। वह न्यायालय कर्मी बताया जा रहा हैं। शहर के शाहबाद मोहल्ला स्थित मिलन मेरिज होम के पास के रहने वाले एक 54 वर्षीय व्यक्ति को भी पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें मलेरिया था। निजी लैब से जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई है।

राजेंद्र नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना की पुष्टि निजी लैब से हुई है। वह कोरोबारी बताए जा रहे हैं। हल्की खांसी जुकाम होने पर उन्होंने सैंपल दिया था। वहीं, एक सिंधु नगर कालोनी के युवक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बुखार की शिकायत होने पर निजी लैब से उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई।

संजय नगर में बालाजी दुकान के समीप की 50 वर्षीय महिला को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह एक संकमित व्यक्ति के संपर्क में आई थीं। 300 बेड अस्पताल से इनका सैंपल आईवीआरआई भेजा गया था। वहीं, फरीदपुर नगर के मोहल्ला ऊंचा भूरे खां गौंटिया निवासी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये लोग राजस्थान जयपुर से आए थे।

24 टीमों ने 1913 घरों का किया सर्वे
सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को नगरीय क्षेत्र रामपुर गार्डन, शाहबाद, इएसआईसी हॉस्पीटल सीबीगंज, राजेंद्र नगर, आशीष रॉयल पार्क, सिन्धुनगर और साहूकारा हॉटस्पॉट कन्टेंमेंट जोन में 24 टीमों ने डोर टू डोर सघन सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान 1913 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें 9565 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 219 लोगो के एमएमयू सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).