बरेली: जंगली जानवारों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों की रफ्तार कम, अब पहले से देर में पहुंचेगी ट्रेनें

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति को कम करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से अब ट्रेनें अपने गंतव्य तक निर्धारित समय से कुछ देर देरी से पहुंचेगी। रेलवे ट्रेनों की गति 1 अक्टूबर से कम करेगा। इसके बाद ट्रेनें …

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति को कम करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से अब ट्रेनें अपने गंतव्य तक निर्धारित समय से कुछ देर देरी से पहुंचेगी। रेलवे ट्रेनों की गति 1 अक्टूबर से कम करेगा। इसके बाद ट्रेनें अपने गंतव्य तक किस समय पहुंचेगी। इसका चार्ट भी जारी कर दिया गया है।

रफ्तार कम होने के बाद यह होगा ट्रेनों का समय
05013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर इस समय 04.55 बजे पहुंचती है। एक अक्टूबर से यह ट्रेन अब 05:05 बजे पहुंचेगी। 03019 हावड़ा-काठगोदाम ट्रेन अभी काठगोदाम स्टेशन पर 09:00 बजे पहुंचती है। मगर संसोधित समय के हिसाब से यह ट्रेन 09:25 बजे पहुंचेगी। 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम ट्रेन अब काठगोदाम स्टेशन पर 11:55 बजे, 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम दोपहर 01.35 बजे की जगह 01.45 बजे, 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम दोपहर 02:55 बजे, 02091 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर रात 11:45 बजे पहुंचेगी।

ठीक इसी तरह 04126 देहरादून-काठगोदाम ट्रेन अभी तक काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 07:15 बजे पहुंचती थी। मगर अब यह ट्रेन 07:20 बजे पहुंचेगी।
04616 अमृतसर-लालकुआं अपनें गंतव्य पर रात 08:30 बजे, 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं रात 09:05 बजे, 02353 हावड़ा-लालकुआं सुबह 07:00 बजे, 05044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन 11:15 बजे, 05036 काठगोदाम-दिल्ली सुबह 08:45 बजे, 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली 03:10 बजे, पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का भी बदला समय
05314 रामनगर-जैसलमेर, 05356 रामनगर-दिल्ली, 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस, 09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस, 05022 गोरखपुर-शालीमार, 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद, 05333 रामनगर-मुरादाबाद, 05034 बढ़नी-गोररखपुर, 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी का समय बदला गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).