बरेली: स्कूल बस में टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही बस में एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से टकराने के बाद भी अन्य वाहनों ने में बस की …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही बस में एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से टकराने के बाद भी अन्य वाहनों ने में बस की टक्कर हुई। जिसकी वजह से एक वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कक्षा नौ की एक छात्रा गंभीर रुप से घायल बताई जा रही है। बच्ची का इलाज बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बस में बैठे थे करीब 30 बच्चे
दरअसल, भमोरा के देवचारा खेड़ा स्थिति सिटी पब्लिक स्कूल की बस सुबह करीब नौ बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। जैसे ही बस सरदारनगर चौकी मोड़ से मेन रोड पर पहुंची। तो बदायूं की तरफ से आ रही एक टूरिस्ट बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने की वजह से बस में बैठे बच्चे एक दूसरे से टकरा गए, कोई सीट में जाकर लगा तो किसी के सिर में बस के पाइप जा लगे। जिसकी वजह से करीब आठ बच्चे घायल हो गए। टक्कर होते ही बस में बच्चों की चीखपुकार शुरू हो गई। आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। चालक को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूचना पर दौड़ पड़े परिजन, कलेजे से लगाकर ले गए घर
हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो वह दहशत में आ गए। भागते हुए सभी घटना स्थल पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देखा तो राहत आई। परिजनों ने उन्हें कलेजे से लगाया और घर ले गए। उधर पुलिस मामले में टूरिस्ट बस चालक से पूछताछ कर रही है।

चालक का कहना है कि वह जयपुर से सवारी भरकर बरेली जा रहा था। अचानक से बस सामने स्कूल बस में भिड़ गई। बताया जा रहा है हादसे में कक्षा 9 के तौहीद, कक्षा 4 की सारिका, कक्षा 6 की सारिका, कक्षा 4 की तनिष्का, कक्षा 4 की मन्नत, और कक्षा 5 की निधि यादव घायल हो गई।

यह भी पढ़े-

बरेली: जल्दबाजी में गई जान, भागकर ट्रेन पकड़ी तो फिसला पैर, दो हिस्सों में बंट गया शरीर

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).