बरेली: टैंकर ने पहले राह चलते आदमी को कुचला, बाद में कार को घसीटते ले गया, हादसे में दो की मौत, टैंकर समेत चालक फरार

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बहेड़ी नैनीताल हाइवे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने राह चलते 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भागने के चक्कर में उसने एक कार में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बहेड़ी नैनीताल हाइवे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने राह चलते 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भागने के चक्कर में उसने एक कार में भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाते वक्त एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही टोल प्लाजा पर भी टैंकर चालक की तलाश कर रही है।

करीब 50 मीटर तक घिसटी गई कार
दरअसल, बहेड़ी के नैनीताल रोड स्थित शाहगढ़ के रहने वाले लताफ बेग शुक्रवार दोपहर पैदल किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच बरेली से नैनीताल की ओर जा रहा तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लताफ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद टैंकर चालक ने खुद को बचाने के चक्कर में एक कार को भी कुचल दिया। टैंकर से टकराने के बाद कार करीब 50 मीटर तक घिसटी हुई गई थी। कार में दो युवक सवार थे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। जिसमें से 35 वर्षीय जावेद की मौत हो गई। जावेद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा होते ही आस-पास में मच गई चीख पुकार
हादासा होते ही आस-पास में चीखा-पुकारी मच गई। लोगों ने भागकर टैंकर चालक को पकड़ना चाहा। मगर वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची बहेड़ी पुलिस ने घायल जावेद और बब्लू को अस्पताल में भर्ती कराया। मगर जावेद ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).