बरेली: महाराष्ट्र से पति को तलाशने बरेली आई पत्नी

बरेली, अमृत विचार। 4 साल पहले किया प्रेम विवाह एक महिला के लिए अभिशाप बन गया है। प्रेम विवाह करने के कुछ महीने बाद पति किसी और के साथ रहने लगा। पति की तलाश में महाराष्ट्र से आई महिला सोमवार को बरेली पहुंची। महाराष्ट्र के चंद्रपुर की रहने वाली अवनी वर्मा ने 4 साल पहले …

बरेली, अमृत विचार। 4 साल पहले किया प्रेम विवाह एक महिला के लिए अभिशाप बन गया है। प्रेम विवाह करने के कुछ महीने बाद पति किसी और के साथ रहने लगा। पति की तलाश में महाराष्ट्र से आई महिला सोमवार को बरेली पहुंची।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर की रहने वाली अवनी वर्मा ने 4 साल पहले रुद्रपुर के रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी रुद्रपुर पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया था। इसके बाद कुछ दिनों दोनों रुद्रपुर में किराए के मकान में रहे। फिर दोनों महाराष्ट्र चले गए। महाराष्ट्र में युवक ठेकेदारी करने लगा।

महिला का आरोप है कि इसी बीच उसके पति के संबंध उसकी एक दोस्त से हो गए। इससे वह पत्नी से दूर-दूर रहने लगा। इसके बाद वह काम की बात कहकर दिल्ली चला गया। तब से महिला पति को तलाश रही है। पति फोन पर महिला से बात तो करता है, लेकिन मिलता नहीं है। महिला पति की तलाश में दिल्ली और रुद्रपुर में भटकती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।

काफी प्रयास करने के बाद पति ने शनिवार को महिला से बरेली कचहरी पर मिलने को कहा। अवनी ने बताया कचहरी पर उसके पति के साथ एक महिला थी, जो उसी कंपनी में मैनेजर का काम करती थी। अवनी ने महिला के वहां होने कारण पूछा तो दोनों लोगों में झगड़ा हो गया।

इससे नाराज होकर अवनी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर पति उसे जिला अस्पताल ले गया और अज्ञात में भर्ती कराकर खुद फरार हो गया। अब उसका मोबाइल बंद जा रहा है। इसके बाद से अवनी और परेशान हो गई है। उसका कहना है कि पति ने उसे धोखा दिया है।

ये भी पढ़ें-

बदायूं:  रेलवे कर्मचारी से अभद्रता करने पर सिपाही निलंबित

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).