बरेली: सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयकारों से शिवमय हुई नाथ नगरी

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी भगवान भोलेनाथ के उदघोष से शिवमय हो गई। मंदिरों में भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़ियों का आना लगा रहा। डीजे पर बजते भोले के भजनों पर कांवड़िए अपनी थकान भूलकर जयकारे लगा कर झूमते नजर आए। शहर के …

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी भगवान भोलेनाथ के उदघोष से शिवमय हो गई। मंदिरों में भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़ियों का आना लगा रहा। डीजे पर बजते भोले के भजनों पर कांवड़िए अपनी थकान भूलकर जयकारे लगा कर झूमते नजर आए।

शहर के प्रमुख मंदिरों बाबा अलखनाथ, धोपेश्वर नाथ, त्रिवटीनाथ मंदिर ,वनखंडी नाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ में लाखों की संख्या में भीड़ देखी गई। शहर की सड़कों पर भारी संख्या में कांवड़ियों का जत्था नजर आया।

यह कांवड़िए हरिद्वार, कछला, गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ ला रहे थे। भगवान भोलेनाथ के गानों पर कांवड़िए जमकर झूमते नाचते नजर आ रहे थे। मंदिरों में जलाभिषेक करते के लिए लोगों को घंटों लाई लाइन में लगे देखा गया।

अलखनाथ मंदिर के महंत कालू गिरी ने बताया कि भारी संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने को आ रहे हैं। बहुत ही अदभुत नजारा है। तीसरे सोमवार को भारी संख्या में मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।

ये भी पढ़ें : नॉर्वे के पूर्व राजनयिक ने भी माना- Incredible India, कहा- पीसा की मीनार सिर्फ 4 डिग्री जबकि UP का मंदिर 9 डिग्री झुका है

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).