बरेली: बरेली कॉलेज ने अब सभी दिव्यांग प्रमाणपत्रों को भेजा जांच के लिए 

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। प्रवेश समिति शुरू ही संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है। सीएमओ ऑफिस से चार दिव्यांग प्रमाणपत्र नकली होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रवेश समिति ने अब सभी दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया है। प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। प्रवेश समिति शुरू ही संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है। सीएमओ ऑफिस से चार दिव्यांग प्रमाणपत्र नकली होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रवेश समिति ने अब सभी दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

प्रवेश समिति ने करीब 10 और प्रमाणपत्रों को जांच के लिए सीएमओ आफिस भेजा है। इसके अलावा 15 स्पोर्ट्स के प्रमाणपत्र पहले ही जांच के लिए खेल मंत्रालय व साई को भेजे जा चुके हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। जिन छात्रों के प्रमाणपत्र समिति को संदिग्ध लगे थे, उनसे पहले ही शपथ पत्र लिए जा चुके हैं।

10300 छात्रों ने किया आवेदन

बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए गुरुवार शाम तक 10217 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 9372 ने पंजीकरण शुल्क भी जमा कर दिया है। छात्रों को पंजीकरण शुल्क जमा करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया जाएगा। बीए में 4418, बीकॉम में 1199, ऑनर्स में 280, बीएससी जीव विज्ञान में 1727, गणित में 868, बीबीए में 532 व बीसीए में 357 पंजीकरण हुए हैं।

6 सितंबर को कॉलेज मेरिट जारी करेगा। उसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। बीए, बीएससी जीव विज्ञान, बीबीए व बीसीए में सीटों से दो गुने से अधिक आवेदन आए हैं। इसलिए मेरिट हाई रहेगी।

ये भी पढ़ें – बरेली: अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस और पीआरवी रहेगी अलर्ट, एडीजी जोन ने दिए निर्देश

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).