बरेली: सुभाषनगर में पत्नी की गला दबाकर हत्या

बरेली,अमृत विचार। शहर के सुभाषनगर में बदायूं रोड पर स्थित चौरासी घंटा दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने महिला के भाई की ओर से …

बरेली,अमृत विचार। शहर के सुभाषनगर में बदायूं रोड पर स्थित चौरासी घंटा दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने महिला के भाई की ओर से आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मृतका के भाई फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ला निवासी अर्जुन ने बताया कि उनकी बहन माला (35 वर्षीय) का विवाह करीब 17 वर्ष पहले सुभाषनगर के चौरासी घंटा मंदिर निवासी सुनील कुमार उर्फ कुक्कू के साथ हुआ था। आरोप है कि सुनील शराबी किस्म का है। वह आए दिन माला से मारपीट करता था। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन सुनील अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शुक्रवार रात सुनील और माला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, तब बेटे अंश ने मां और पिता को समझा दिया। अर्जुन ने बताया कि इसके बाद पूरे परिवार ने साथ बैठकर खाना खाया। शनिवार को सुबह अंश उठा तो देखा कि मां का शव बेड पर पड़ा है। माला के मुंह से झाग निकल रहा था। सुनील के फरार हो जाने की वजह से परिजनों को शक है कि उसी ने माला की हत्या की है।

ढाई लाख का कर्ज बना झगड़े की वजह
अंश ने बताया कि उसके पिता ने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। अक्सर घर पर तकादा करने वाले लोग आते रहते थे। इस कारण मां और पिता के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी कर्ज की वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).