बरेली: लड़के की फोटो दिखाकर किया निकाह, फिर देवर ने किया दुष्कर्म

बरेली, अमृत विचार। लड़के की पुरानी फोटो दिखाकर युवती का निकाह कर दिया गया। पत्नी ने जब पति को चेहरा देखा तो वह सन्न रह गई। उसका कहना था कि उसका पति उससे उम्र में भी बड़ा है। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कमरे से जाने के बाद …

बरेली, अमृत विचार। लड़के की पुरानी फोटो दिखाकर युवती का निकाह कर दिया गया। पत्नी ने जब पति को चेहरा देखा तो वह सन्न रह गई। उसका कहना था कि उसका पति उससे उम्र में भी बड़ा है। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कमरे से जाने के बाद देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि एक माह पहले उसका निकाह कैंट के युवक से के साथ पक्का किया गया था। उसे लड़के की जो तस्वीर दिखाई गई उस समय बताया गया था कि लड़का फोटो से भी सुंदर है। इस पर लड़की ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद जब महिला ने शौहर का चेहरा देखा तो उनमें विवाद हो गया।

आरोप है कि महिला का पति रोज शराब पीकर आने लगा और उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और कमरे से चला गया। इसके बाद महिला का देवर उसके कमरे में आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता किसी तरह मायके पहुंची और बुधवार को इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).