बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण में लोगों की समस्या बरकरार, सांसद संतोष गंगवार के आदेश दरकिनार

सांसद के आदेशों को कार्यदाई सस्था नहीं मानती है।दो दिन पहले सांसद संतोष गंगवार व भाजपा नेता गुलशन आंनद ने व्यापारियों व लोगों की समस्या को लेकर जिला अस्पताल

बरेली,अमृत विचार। सांसद के आदेशों को कार्यदाई संस्था नहीं मानती है। दो दिन पहले सांसद संतोष गंगवार व भाजपा नेता गुलशन आंनद ने व्यापारियों व लोगों की समस्या को लेकर जिला अस्पताल से लेकर कोतवाली तक निरीक्षण किया था। उन्होंने आदेश दिया था कि रास्ते में पड़ी मिट्टी और मलबे को हटाकर आवागमन के लिए मार्ग बनाया जाए। जिससे वहां से गुजरने वालों को कोई दिक्कत न हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें- बरेली: शराब को लेकर रात में हुआ बवाल, अगले दिन मार दी गोली

वाहन से बाजार आने के सभी रास्ते बंद हैं। बैरीकेडिंग हटाकर कोई वाहन लेकर बाजार में आ जाए तो कीचड़ और मिट्टी की वजह से निकल पाना आसान नहीं होगा। जिला अस्पताल के सामने कीचड़ को खत्म करने के लिए जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही है। लेकिन कर्मचरियों की रफ्तार कुछ धीमी नजर आ रही है। वहीं दूसरी रास्ते बंद होने के कारण गलियों में जाम के हालात बन रहे हैं। कुतुबखाना पुल निर्माण के दौरान पानी की पाइप लाइन फटने से जिला अस्पताल के आसपास का रास्ता कीचड़युक्त हो गया है।

गड्डा खोदाई के दौरान निकली मिट्टी पर पानी पड़ने से कई जगह यह रास्ता फिसलन भरा हो गया है। शनिवार को पूर्व मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था । सड़क से कीचड़ और मिट्टी हटाने का निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार को जिला अस्पताल सामने सड़क से जेसीबी के जरिए मिट्टी हटाने और रास्ते के कीचड़ को समाप्त करने का काम चल रहा है। लेकिन कर्मचारी कार्य में काफी लापरवाही कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ स्थानों पर कीचड़ पसरी हुई है। कुतुबखाना बाजार में इन दिनों वाहन से खरीदारी करने आना किसी मुसीबत से कम नहीं है। वाहन से आने पर उसे खड़ा करने की समस्या सबसे ज्यादा है। कोहाड़ापीर से आने पर लोग खोया मंडी से आ रहे थे।

बड़े पत्थर रखकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया। एक रास्ता सब्जी मंडी के अंदर से भी जिला अस्पताल रोड पर आता है। यहां भी पत्थर रखकर बाइक के आने का रास्ता बंद कर दिया गया है। घंटाघर तिराहे पर पहले से ही पुलिस बैरीकेडिंग लगा रखी है। घंटाघर के पीछे के रास्ते पर भी पत्थर रख दिया गया है। सिटी पोस्ट आफिस वाली रोड से भी वाहन रोकने के लिए पत्थर लगा दिए गए हैं। वहीं इंद्रारा मार्केट का भी रास्त बंद कर दिया गया है। पैदल तो लोगों की आवाजाही है। मगर इन रास्तों से जिला अस्पताल वाली रोड पर खरीदारी करने के लिए वाहन से आने के रास्ते बंद हो गए हैं। इससे गलियों में जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

इससे साफ झलक रहा है कुतुबखाना पुल से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साफ आदेश दिया था। उसकी अधिकारियों ने दर किनार कर दिया है।अपनी मर्जी से काम किया जा रहा है। व्यापारियों पर इसका खासा असर पड़ रहा है।इसको लेकर  व्यापारी कमिश्नर से भी मिल चुके हैं।।लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

जरा सी लापरवाही पर सकती है भारी
कुतुबखाना पुल निर्माण के दौरान जगह-जगह पानी पड़ा होने से मिट्टी गीली हो गई है और कीचड़ बन गई। जिस कारण यहां से गुजरने समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस चिकनी गीली मिट्टी से कोई भी फिसल सकता है। यहां तक की सड़क पर पड़ा रोड़ा भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कुतुबखाना निर्माण के कारण प्रेमनगर का रास्ता आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: किला पुल पर नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, हुई तीखी नोकझोंक

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).