बरेली: आग से जलकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

बरेली, अमृत विचार। आग से जलकर एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच …

बरेली, अमृत विचार। आग से जलकर एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी कामिनी पुत्री कौशल का विवाह चार साल पहले भुता थाना क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी राजीव के साथ हुआ था। कामिनी के मामा दयाशंकर ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे मायके से दहेज लाने के प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार रात उसके ससुराल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उनकी भांजी आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई है। सूचना मिलने पर उसके मायके के लोग ससुराल पहुंच गए। परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से ही उसके ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे आग लगाकर मार दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शादी के बाद चार साल बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).