प्रदेश में कांग्रेस को करेंगे मजबूत: ब्रह्मस्वरूप सागर

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव-2022 को ध्यान में रखते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का विस्तार किया गया, जिसमें बरेली से ब्रह्म स्वरूप सागर को प्रदेश महासचिव और चौधरी असलम मियां को उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश महासचिव बनाए गए ब्रह्म स्वरूप सागर ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर मुझ पर …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव-2022 को ध्यान में रखते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का विस्तार किया गया, जिसमें बरेली से ब्रह्म स्वरूप सागर को प्रदेश महासचिव और चौधरी असलम मियां को उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश महासचिव बनाए गए ब्रह्म स्वरूप सागर ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा किया है, उसके लिए मैं धन्यवाद भी देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने का काम करूंगा तथा अपना पूरा समय संगठन के विस्तार और पार्टी को मजबूती देने का काम करूंगा।

प्रदेश सचिव बनाए गए असलम चौधरी ने बताया कि वह पार्टी से नाराज चल रहे लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेंगे और संगठन को मजबूत कर 2022 में यूपी में सरकार बनाकर ही दम लेंगे। संगठन में जिले से दो नाम होने की जानकारी होते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

उसके बाद जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल गंगवार, अजय शुक्ला, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डा. मेहंदी हसन, राजन उपाध्याय, राज शर्मा दिनेश दद्दा ,हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, साहिब सिंह ,जुनेद हसन एडवोकेट, तबरेज खान ,मोईद सिद्दीकी राजेन्द्र सागर, मोहम्मद हसन, अवनीश बख्शी, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, जिला प्रवक्ता जिया उर रहमान आदि ने बधाई दी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).